आखिरकार लंबे इंतजार के बाद प्रियंका चोपड़ा भारत वापस लौट आईं है। पिछले कुछ समय से वो अपनी बैचलरेट पार्टी को लेकर खूब सुर्खियों में थी। लेकिन अब वो एम्स्टर्डम से मुंबई में लौट आई हैं। प्रियंका चोपड़ा को बहन परिणीति चोपड़ा के साथ मुंबई एअरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान दोनों काफी उत्साहित नजर आ रही थी।
प्रियंका के चेहरे पर तो शादी की खुशी साफ झलक रही थी। भले ही इन दोनों ने मीडिया के कैमरों के लिए पोज नहीं दी हो लेकिन प्रियंका और परिणिति मुस्कुराते हुए आगे बढ़ा गई।
पिछले कुछ दिनों से प्रियंका चोपड़ा भले ही भारत से दूर न्यूयॉर्क में थी लेकिन वो सोशल मीडिया के जरिए लगातार एक्टिव नजर आई। भारत में उनकी ब्राइडर शावर सेरेमनी और बैचलरेट पार्टी की फोटोज बहुत पसंद की गई।
पीसी ने अपनी गर्ल गैंग के साथ एक पजामा पार्टी भी की। जिसमें उनकी खास सहेलियों के अलावा होने वाली जेठानी सोफी टर्नर, बहन परिणीति चोपड़ा और मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी भी शामिल हुईं। ईशा की शादी भी अगले महीने होने वाली है। वैसे प्रियंका की पजामा पार्टी की ये फोटो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें पजामा पहने हुए ये लेडीज काफी क्यूट लग रही हैं।
बता दें प्रियंका चोपड़ा बैचलरेट पार्टी मनाने के लिए दोस्तों के साथ एम्स्टर्डम गई हुई थी। बैचलरेट पार्टी से पहले प्रियंका का ब्राइडर शावर किया गया। न्यूयॉर्क में शादी से पहले होने वाली दुल्हन को ब्राइडर शावर दिया जाता हैं। जिसके मुताबिक प्रियंका को भी सभी रीतिरिवाज के साथ ब्राइडर शावर दिया गया। ब्राइडर शावर के दौरान भी प्रियंका बेहद खुबसूरत लग रही थी। सोशल मीडिया पर उनकी यह तस्वीरें बेहद पसंद की गई।