Big NewsDehradun

प्रीतम सिंह का हरक पर हमला, बोले- सियासी महाभारत का अभिमन्यु आज भी जिंदा है

Chief Minister Trivendra Singh Rawat

देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भी कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को आड़े हाथ लिया और सरकार पर हमला किया। प्रीतम सिंह नेे कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर हमला किया। प्रीतम सिंह ने कर्मकार कल्याण बोर्ड में अनियमितताओं और श्रम मंत्री हरक सिंह रावत की सफाई को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार के भीतर सत्ता का संघर्ष शुरू हो गया है। ऐसा लगता है कि जल्द कुछ और निकल कर सामने आ सकता है।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रीतम सिंह ने मीडिया से बात करते हुए श्रम मंत्री हरक सिंह रावत को आड़े हाथ लिया औऱ कहा कि सियासी महाभारत का अभिमन्यु आज भी जिंदा है। मंत्री ने ये बता दिया है कि मुख्यमंत्री ने उन्हें कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पद से गलत तरीके से हटाया। बोर्ड की नई कमेटी मामले उठा रही है। अस्पताल के नाम पर 20 करोड़ की राशि का मामला ये स्पष्ट कर रहा है कि सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। कांग्रेस इस बात को लंबे अरसे से कह रही है। अब यह फिर सामने आ गया। प्रीतम सिंह ने हमला करते हुए कहा कि सत्ता में बैठे लोग एकदूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। कहा कि वहीं हरिद्वार में कुंभ को लेकर निर्माण कार्यों में अनियमितता व भ्रष्टाचार की बात खुद क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय मंत्री कह चुके हैं।

Back to top button