सितारगंज : बीते दिनों संपूर्णानंद शिविर जेल में एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस ने कैदी की हत्या का खुलासा किया है। जानकारी मिली है पोस्टमार्टम में कैदी के सिर पर चोट के कई निशान थे। हत्या की आशंका जताते हुए जेल अधीक्षक ने सितारगंज कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं पुलिस ने कैदी की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक बुजुर्ग आरोपी को गिरफ्तार किया है जो की उसी जेल में सजा काट रहा था।
आपको बता दें कि सितारगंज पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि संपूर्णानंद शिविर जेल में जीतू पुत्र मनफूल निवासी अहमद ग्रांट ज्वालापुर (उम्र 54) 302 की केस में आजीवन की सजा काट रहे थे। उसी जेल में पिथौरागढ़ निवासी जीवन सिंह पुत्र गुमान सिंह भी आजीवन की सजा काट रहे थे. दोनों की किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया था जिसके बाद जीतू ने जीवन सिंह के सर पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी थी। वहीं सितारगंज पुलिस ने जीतू को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज करते हुए माननीय न्यायालय में पेश कर दिया है।