हरिद्वार- अब हमें आजाद करो हमने 14 साल की सजा पूरी कर ली है। हरिद्वार जेल में बंद 57 कैदी अपनी रिहाई की मांग को लेकर सोमवार को भूखहड़ताल पर चले गए। खबर मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालांकि देर शाम इनमें से सात कैदियों ने अपनी भूखहड़ताल खत्म कर दी उसके बावजूद 50 कैदी भूखहड़ताल पर डटे रहे। भूखहड़ताल खत्म करने वाले 7कैदियों मे से 4 कैदियों को जेल अस्पताल में भर्ती किया गया है जबकि 3 को हड़ताली कैदियों से अलग कर सामान्य बैरक में रखा गया है। गौरतलब है कि हरिद्वार जेल में जेलर को रविवार को एक गुमनाम खत मिला था जिसमे जेल प्रशासन को चेतावनी दी गई थी कि उत्तरप्रदेश की अागरा और बरेली जेल की तरह यहां भी कैदी भूखहड़ताल कर देंगे। कैदी हड़ताल पर जेल प्रशासन सकते मे है देखना है कि अब आगे क्या होता है।