National

तिमोर-लेस्ते के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित हुई राष्ट्रपति मुर्मू, कहा, ये दोस्ती के गहरे बंधन का प्रतिबिंब

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को तिमोर-लेस्ते के दौरे पर पहुंची जहां उन्हें रामोस-होर्ता से देश के सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड कॉलर द ऑर्डर ऑफ तिमोर- लेस्ते से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि भारत और तिमोर-लेस्ते लोकतंत्र और बहुलवाद के मूल्यों के प्रति साक्षा प्रतिबद्धता के आधार पर मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंध रखता है। उन्होनें अपने समकक्ष जोस रामोस-होर्ता के साथ कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिए व्यापक चर्चा की। डिली स्थित राष्ट्रपित भवन में उनका औपचारिक स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

सम्मानित महसूस कर रही हूं- राष्ट्रपति मूर्मु

इस सम्मान को पाकर राष्ट्रपति मूर्मु ने कहा कि वो काफी सम्मानित महसूस कर रही है। उन्होनें कहा कि यह सम्मान भारत और तिमोर-लेस्ते के बीच दोस्ती के गहरे बंधन का प्रतिबिंब है। उनके कार्यकाल ने कहा, तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्ता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ग्रैंड-कॉलर ऑफ द ऑर्डर तिमोर-लेस्ते से सम्मानित किया। यह पुरुस्कार सार्वजनिक सेवा में उनकी उपलब्धियों और शिक्षा, सामाजिक कल्याण और महिला सशक्तिकरण के प्रति समर्पण के सम्मान में दिया गया है।  

Back to top button