Big NewsUttarakhand

राष्ट्रपति मुर्मू ने दिया पर्वतारोही स्व. सविता कंसवाल को मरणोपरांत सम्मान, नम हुई आंखें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को दिल्ली में पर्वतारोही स्वर्गीय सविता कंसवाल को मरणोपरांत “तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहस पुरस्कार-2022” से सम्मानित किया है। बता दें ये यह सम्मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सविता के पिता राधेश्याम कंसवाल को दिल्ली में दिया।

सीएम धामी ने साझा किया पोस्ट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने x पर पोस्ट कर लिखा कि देवभूमि की बेटी पर्वतारोही स्व. सविता कंसवाल को मरणोपरांत “तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहस पुरस्कार-2022” से सम्मानित किया गया।

नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सविता के पिताजी राधेश्याम कंसवाल को यह सम्मान दिया। सविता कंसवाल पहली भारतीय महिला पर्वतारोही थी, जिन्होंने 16 दिन के अंतराल में माउंट एवरेस्ट और माउंट मकालू पर तिरंगा फहराया था।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button