Big NewsChamoli

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किए बद्रीनाथ के दर्शन, सीएम धामी भी रहे मौजूद, देखें तस्वीरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। अपने दौरे के दूसरे दिन वो बद्रीनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंचीं। जहां उन्होंने भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ सीएम धामी भी मौजूद रहे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किए बद्रीनाथ के दर्शन

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बद्रीनाथ पहुंचकर भगवान बद्रीविशाल का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह भी मौजूद रहे।

Badrinath

श्रीनगर गढ़वाल विवि के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

बता दें कि बद्रीनाथ दर्शन के बाद महामहिम राष्ट्रपति श्रीनगर गढ़वाल विश्वविद्यायल के लिए रवाना होंगी। जहां पर वो दीक्षांत समारोह मेंमुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। 

Badrinath

यहां महामहिम को पहाड़ी खाना परेसा जाएगा। उन्हें झंगोरे की खीर के साथ ही मंडुए की रोटी, राई, पालक, मेथी से बनी कफली, पहाड़ी चटनी और पहाड़ी ककड़ी का रायता भी परोसा जाएगा।

Badrinath

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button