NainitalBig News

हल्द्वानी पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कुमाऊं विवि के दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हल्द्वानी पहुंच गई हैं। उनके हेलीकॉप्टर की लैंडिंग आर्मी हेलीपैड में हुई। इस दौरान राज्यपाल गुरमीत सिंह समेत कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने उनका भव्य स्वागत किया।

हल्द्वानी पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हल्द्वानी से बाय रोड नैनीताल राजभवन के लिए रवाना हो गई है। बता दें राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात है। कल राष्ट्रपति कैंची धाम में बाबा नीम करौली के दर्शन करेंगी। जिसके बाद वह कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी शिरकत करेंगी।

ये भी पढ़ें: President Visit: नैनीताल में 3 और 4 नवंबर को बदलेगा ट्रैफिक प्लान, जानिए किन रास्तों पर रहेगी वाहनों पर रोक

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button