Haridwar NewsHighlight

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पतंजलि विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को दी उपाधि, 64% रहीं बेटियां

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रविवार को पतंजलि विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक प्राप्त विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर कुल 1,454 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गई। इनमें 62 को विद्या वारिधि, 3 को विद्या वाचस्पति, 615 को परास्नातक और 774 को स्नातक की उपाधि दी गई।

राष्ट्रपति ने पतंजलि विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को दी उपाधि

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कुल 1,454 विद्यार्थियों को उपाधि दी। इनमें से 62 को विद्या वारिधि, 3 को विद्या वाचस्पति, 615 को परास्नातक और 774 को स्नातक की उपाधि दी। राष्ट्रपति ने कहा कि इस वर्ष 64 प्रतिशत उपाधि प्राप्त विद्यार्थी बेटियां हैं और पदक प्राप्त करने वाली छात्राओं की संख्या छात्रों से चार गुना अधिक है।

विद्यार्थियों से किया वसुधैव कुटुंबकम् की भावना अपनाने का आह्वान

राष्ट्रपति ने कहा कि यह विकसित भारत की उस तस्वीर को दर्शाता है, जिसमें महिलाएं नेतृत्व की भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने पतंजलि विश्वविद्यालय की भारत-केंद्रित शिक्षा दृष्टि और योग, आयुर्वेद व प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में योगदान की सराहना की और विद्यार्थियों से “वसुधैव कुटुंबकम्” की भावना अपनाने का आह्वान किया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें