UttarakhandHighlight

वन्य जीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, वेनम सेंटर कांड के बाद अलर्ट मोड पर उत्तराखंड

उत्तराखंड में जंगलों और वन्य जीवों को निशाना बनाने वाले तस्करों के खिलाफ अब बड़ा अभियान चलने जा रहा है। वन विभाग तमाम केंद्रीय और राज्य स्तरीय एजेंसियों के साथ मिलकर ऐसी रणनीति तैयार कर रहा है, जिससे न केवल तस्करों पर कानूनी कार्रवाई हो सके, बल्कि उनकी आर्थिक कमर भी तोड़ी जा सके।

वन्य जीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी

विभागीय सूत्रों के मुताबिक, वन विभाग ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। इसके अलावा उत्तराखंड की विभिन्न जांच एजेंसियों से भी सहयोग की अपेक्षा की जा रही है। हाल के दिनों में अवैध वेनम सेंटर का मामला सामने आने के बाद वन विभाग की टीम उत्तराखंड से लेकर उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों तक दबिश दे रही है।

सभी एजेंसियों के साथ रणनीति बना रहा वन विभाग

वन विभाग के एडिशनल एपीसीसीएफ विवेक पांडे का कहना है कि इस पूरे अभियान को लेकर एक बैठक हो चुकी है, जिसमें वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो समेत अन्य एजेंसियों ने सूचनाएं साझा करने पर सहमति जताई है। विभाग का मानना है कि इस तरह की संयुक्त कार्रवाई बेहद जरूरी है, क्योंकि उत्तराखंड के जंगलों में वन्य जीवों की बड़ी संख्या मौजूद है और तस्करों की निगाहें लगातार इन पर बनी रहती हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें