UttarakhandBig NewsUttarkashi News

महिलाओं ने रोका प्रेमचंद अग्रवाल का काफिला, जमकर की नारेबाजी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद उत्तरकाशी के प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तरकाशी पहुंचकर मोर्चा संभाला। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं ने कैबिनेट मंत्री का काफिला रोक कर जमकर प्रदर्शन किया ।

महिलाओं ने रोका प्रेमचंद अग्रवाल का काफिला

क्षेत्र में हो रही समस्याओं को लेकर आमजन में भारी आक्रोश है। जलभराव की समस्या का समाधान न होने पर महिलाओं का गुस्सा फुट पड़ा। उत्तरकाशी जिले के जोशियाड़ा की महिलाओं ने प्रेमचंद अग्रवाल का काफिला रोक कर जमकर प्रदर्शन किया।

महिलाओं का कहना है कि क्षेत्र में जलभराव की समस्या बढ़ती जा रही है। लेकिन विधायक से लेकर प्रशासन तक समस्याओं को लेकर कतई गंभीर नहीं है। ग्रामीण महिलाओं ने गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की।

Premchand Agarwal

आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने के दिए निर्देश

उत्तरकाशी पहुंचकर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों को आपदा के मौके पर तत्परता के साथ कार्य कर आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। प्रेमचंद अग्रवाल ने मानसून को देखते हुए किसी भी हाल में अधिकारियों को मोबाइल बन्द न करने के निर्देश दिए इसके साथ ही कर्मचारियों की छुट्टी पर तत्काल रोक लगाने के लिए कहा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें