Dehradun NewsHighlight

ऋषिकेश वन भूमि सर्वे मामले में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल का बयान आया सामने

ऋषिकेश वन भूमि के सर्वे का मामला तनावपूर्ण बना हुआ है। लगातार वनभूमि के सर्वे को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। बीते दिन रविवार को हालात बेकाबू हो गए। अमितग्राम, मनसा देवी, गीतानगर के साथ आसपास के इलाकों में लोगों ने जाम लगा दिया। गुस्साए लोगों ने पुलिस पर भी पथराव किया। अब इसको लेकर ऋषिकेश से भाजपा विधायक प्रेमचंद अग्रवाल का बयान सामने आया है।

ये भी पढ़ें:- ऋषिकेश में वन भूमि सर्वे के खिलाफ जबरदस्त विरोध!, कार्रवाई से भड़की जनता ने किया पथराव- RISHIKESH PEOPLE PROTEST

वन भूमि सर्वे मामले में ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल का बयान

ऋषिकेश वन भूमि के सर्वे पर हो रहे विरोध को लेकर ऋषिकेश से भाजपा विधायक प्रेमचंद अग्रवाल का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हम सम्मान करते हैं। लेकिन पूरे मामले में शुरुआती दिनों में DFO द्वारा जब कार्रवाई की गई तो उन्हें इसकी जानकारी नहीं दी गई।

जिसके बाद मामले की कार्रवाई तेजी से बढ़नी लगी। उन्होंने बताया कि इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों से बातचीत की गई और स्थानीय लोगों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री से भी बात कर समाधान निकालने का अनुरोध किया गया है।

ये भी पढ़ें:- ऋषिकेश वन भूमि सर्वे विरोध पर एक्शन!, 8 नामजद समेत 218 के खिलाफ मुकदमा दर्ज- Rishikesh Protest

करीब 20 हजार लोग होंगे प्रभावित

विधायक ने कहा कि सरकार इस पूरे मामले में संतुलित रास्ता निकालने का प्रयास कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि पूरे मामले में धैर्य और संयम रखे। बताते चलें कि विधायक से मिली जानकारी के मुताबिक वन भूमि के सर्वे की कार्रवाई से करीब 20 हजार लोग प्रभावित होंगे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें