Dehradun News

ऋषिकेश वन भूमि विवाद पर सामने आया प्रेमचंद अग्रवाल का बयान, जनता से बोले कानून हाथ में ना लें

ऋषिकेश में वन भूमि पर बसे लोगों का विरोध अभी भी जारी है। लोगों का कहना है कि उन्होंने मेहनत की कमाई से जमीन खरीदी और मकान बनाए ऐसे में उन्हें वहां से हटाना उनको बेघर करना है। इस पर पूर्व कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल का बयान सामने आया है।

ऋषिकेश वन भूमि विवाद पर सामने आया प्रेमचंद अग्रवाल का बयान

ऋषिकेश के विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि इस मुद्दे को हमारे राज्यसभा सांसदों नरेश बंसल और महेंद्र भट्ट ने संसद में उठाया है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने खुद जनता से बात की है और उनसे अपील की है कि वे कानून को अपने हाथ में न लें। विधायक ने कहा कि इस मामले पर मुख्यमंत्री धामी से भी बात हुई है। उन्होंने पूरा भरोसा जताया कि मुख्यमंत्री इस मुद्दे पर ध्यान देंगे और लोगों को जल्द ही राहत मिलेगी।

ये है प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगें

प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग है कि वन भूमि प्रकरण में डिफॉरेस्ट का प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजा जाए या फिर संबंधित क्षेत्रों को राजस्व ग्राम घोषित किया जाए, ताकि हजारों परिवारों के घर उजड़ने से बच सकें। लोगों का कहना है कि वे किसी तरह की भीख नहीं मांग रहे हैं, बल्कि अपने हक की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: ऋषिकेश में वन भूमि प्रकरण को लेकर आंदोलन, 20 हजार से अधिक लोग सड़कों पर निकले, ये है मांगें

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें