Trending

दिल चीर देगी!, मासूमों की गोद में मां का शव छोड़ पिता फरार, जिंदा समझकर घंटों बैठी रही

बिहार से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जिसे सुनकर आप ही हैरान परेशान रह जाएंगे। यहां मधेपुरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर संदिग्ध अवस्था में एक 25 साल की महिला का शव बरामद हुआ। महिला के साथ उसकी दो मासूम बेटियां भी थी। जो बिलख-बिलख कर रो रही थी। महिला का शव दोनों मासूम बच्चियों की गोद में पड़ा था।

मासूम बच्चियों की गोद में गर्भवती मां का शव छोड़ पिता फरार

मृत महिला की पहचान काजल कुमारी के रूप में हुई है। जो कि जीतापुर भतखोरा निवासी मो. मुर्शीद की पत्नी थी। बच्चों को स्टेशन पर ऐसे महिला के शव के साथ रोता देख लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

मृत मां को जिंदा समझकर बैठी रही बेटियां

मृत महिला की तीन साल की बेटी हुस्नाज ने बताया कि पिता ने रात में उसकी मां को मारकर ऑटो से स्टेशन पर पटक दिया। पिता ने पहले बेंच पर दोनों बच्चियों को बिठाया और उसके बाद मां के शव को दोनों बहनों की गोद में लिटा कर वहां से फरार हो गया। बच्ची को लगा कि उनकी मां जिंदा है। करीब आठ घंटों तक वो अपनी मां के पास इसी आस में बैठी रही। जिसने भी ये दृश्य देखा उसकी आंखें नम हो गई।

मृत महिला के गले पर मिले काले निशान

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कबजे में ले लिया। इस दौरान महिला के गले पर काले निशान दिखे। जो फांसी या फिर गला घोंटने की तरफ इशारा कर रहे हैं। मृतका के रिश्तेदारों की माने तो बीते एक महीने से दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। मृतका गर्भवती भी थी। शव को पोर्समार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिसके बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें