Big NewsNational

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को कोरोना संक्रमण, अस्पताल में भर्ती

pranab mukherjiकोरोना का प्रसार लगातार बढ़ता जा रहा है। क्या खास और क्या आम सभी को कोरोना ने अपनी चपेट में लेना शुरु कर दिया है। अब देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रणब दा को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्हें दिल्ली के आर्मी अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

पूर्व राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ”मैं किसी और जांच के लिए अस्पताल आया था, मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैं निवेदन करता हूं कि पिछले एक हफ्ते में मेरे संपर्क में जो भी व्यक्ति आए हैं वो खुद को आइसोलेट करें और अपना टेस्ट करवाएं।”

आपको बता दें कि इससे पहले देश के गृह मंत्री अमित शाह भी कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। उन्हें मेदांता अस्पताल में एडमिट कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है। यही नहीं मुंबई में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन भी कोरोना का शिकार हो चुके हैं। उनके बेटे अभिषेक, बहू ऐश्वर्या और पोती आराध्या भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

Back to top button