UttarakhandHighlight

सवालों के घेरे में उत्तराखंड शिक्षा विभाग!, 3 करोड़ का घोटाला, SIT करेगी जांच

उत्तराखंड (Uttarakhand) का शिक्षा विभाग एक बार फिर विवादों में आ गया है। प्रधानमंत्री पोषण योजना(pradhan mantri poshan yojana scheme) के तहत करोड़ों रुपए के घोटाले का मामला सामने आया है। जिसके बाद इस पूरे मामले की जांच SIT को सौंप दी गई है।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग में 3 करोड़ का घोटाला

दरअसल पीएम पोषण प्रकोष्ठ देहरादून में वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत मिली थी। विभागीय जांच में खुलासा हुआ कि साल 2023-24 से 2025-26 के बीच करीब 3.18 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है। इसमें एक उपनल कर्मचारी सीधे तौर पर दोषी पाया गया है।

छह जिला शिक्षा अधिकारी भी शक के दायरे में

जांच रिपोर्ट में ये भी सामने आया है कि सिर्फ कर्मचारी ही नहीं बल्कि छह जिला शिक्षा अधिकारी और वित्त व लेखाधिकारी जैसे अधिकारी भी शक के घेरे में हैं। आरोप है कि इनकी लापरवाही की वजह से बिना जांच के ही ऑनलाइन तरीके से पैसे अलग-अलग खातों में ट्रांसफर होते रहे।

शिक्षा मंत्री ने SIT को सौंपी जांच

गढ़वाल मंडल की अपर शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता में बनी जांच समिति ने शासन को रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट में कहा गया कि मामले की तह तक जाने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई के लिए उच्चस्तरीय जांच जरूरी है। इसके बाद शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इस केस की जांच SIT को सौंपने की मंजूरी दे दी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें