देहरादून- चुनाव के दौरान जो वादा किया था सत्ता में आने के बाद भाजपा अपने वादे को भूल गई है। पीसीसी चीफ प्रीतम सिंह ने देहरादून के गांधीपार्क में धरना देते हुए सूबे की भाजपा सरकार पर ये गंभीर आरोप जड़े हैं। प्रीतम सिंह ने कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा ने कहा था कि अगर भाजपा की सरकार बनी तो किसानों का कर्ज माफ होगा।
जबकि आज हाल ये है कि कर्ज लौटाने में असमर्थ किसान लोकलाज के भय से आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है। बैंक के कर्ज वसूली के वारांट से किसान सदमे मे आ रहे हैं। बावजूद इसके पत्थरदिल सरकार पसीज नहीं रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा किसानों के साथ किया अपना वादा भूल गई है। धरने के दौरान प्रीतम सिंह ने कहा कि सरकार को किसानों के परिजनों की भरपूर मदद करनी चाहिए।