Dehradun NewsBig News

देहरादून में छह दिनों तक होगी बिजली कटौती, हजारों लोग होंगे प्रभावित

देहरादून के हजारों लोगों को अगले छह दिनों तक बिजली की आंखमिचौली का सामना करना पड़ेगा. उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) ने पथरीबाग इलाके में नई 33 केवी लाइन के निर्माण के चलते 26 अप्रैल तक रोजाना सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली कटौती का ऐलान किया है.

देहरादून के इन इलाकों में पड़ेगा बिजली कटौती का असर

बता दें बिजली कटौती का असर देवऋषि एन्क्लेव, आशीर्वाद एन्क्लेव, वसुंधरा एन्क्लेव, त्रिमूर्ति विहार, देहराखास, पटेलनगर थाना, साईंबाबा एन्क्लेव, नारायण विहार, ओम सिटी, पाम सिटी, अवंतिका विहार, कारगी रोड, कारगी चौक, आदर्श विहार, बहुगुणा कॉलोनी, टीएचडीसी कॉलोनी और विद्या विहार जैसे प्रमुख इलाकों की बिजली आपूर्ति पर पड़ेगा.

हजारों लोग होंगे प्रभावित

UPCL के मुताबिक यह शटडाउन टर्नर रोड बिजलीघर के अंतर्गत पथरीबाग बिजलीघर की 33 केवी लाइन को मजबूत करने और क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लिया गया है. हालांकि इस दौरान आमजन को आंशिक या पूर्ण रूप से बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा. बता दें बिजली कटौती से हजारों लोगों को गर्मी की मार झेलनी पड़ेगी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें