UttarakhandBig News

38th National Games : उत्तराखंड के लिए ताइक्वांडों में पूजा यादव ने जीता गोल्ड, झोली में अब तक आए 5 स्वर्ण

38th National Games : उत्तराखंड में इन दिनों राष्ट्रीय खेलों का आयोजन हो रहा है. ताइक्वांडों प्रतियोगिता में पूजा यादव ने उत्तराखंड के लिए गोल्ड मेडल जीता है. बता दें अभी तक प्रदेश की झोली में कुल पांच गोल्ड मेडल आए हैं.

उत्तराखंड के लिए ताइक्वांडों में पूजा यादव ने जीता गोल्ड

गुरुवार को हुई ताइक्वांडों प्रतियोगिता में पूजा यादव ने उत्तराखंड के लिए गोल्ड मेडल जीता है. इसके अलावा ताइक्वांडो में उत्तराखंड ने अपने नाम दो सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल किए हैं. बता दें राष्ट्रीय खेलों में पहली बार उत्तराखंड ने 5 गोल्ड मेडल जीत कर इतिहास रच दिया है.

उत्तराखंड की झोली में अब तक आए 5 स्वर्ण

बता दें उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने वुशु, लॉन बॉल, योगासन, कैनोइंग, कयाकिंग और ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है. वहीं एसएससीबी (SSCB) ने अभी तक 31 गोल्ड पर कब्जा किया है. जबकि कर्नाटक ने अभी तक 30 गोल्ड मैडल अपने मनम किए हैं. अभी तक की प्रतियोगिता के हिसाब से उत्तराखंड 14वें स्थान पर है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें