Dehradun NewsBig News

देर रात DJ बंद कराने पहुंचे पुलिसकर्मी, लोगों ने वर्दी फाड़ कर दी पिटाई, देखें वीडियो

राजधानी देहरादून में देर रात डीजे बंद कराने पहुंचे पुलिसकर्मियों की स्थानीय लोगों ने पिटाई कर दी. कांस्टेबल की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.

देर रात DJ बंद कराने पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट

पुलिस के अनुसार घटना 14 अप्रैल देर रात 12 बजे की है. पुलिस को अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर शिकायत की कि हर्रावाला इलाके में एक मंदिर में जागरण हो रहा है. इस दौरान काफी तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था. कांस्टेबल आशीष राठी ने शिकायत दर्ज कर पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा.

लोगों ने पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ कर दी पिटाई

शिकायत का जायजा लेने के लिए पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे. जहां स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मियों को घेर लिया. इस दौरान भीड़ ने एक कांस्टेबल की वर्दी भी फाड़ दी. यही नहीं भीड़ ने दूसरे पुलिसकर्मी के सिर पर वार कर घायल कर दिया. किसी तरह पुलिसकर्मी वहां से निकले.

सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पीड़ित कांस्टेबल की शिकायत पर पुलिस ने हर्रावाला चौकी में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. अज्ञात लोगों की तलाश कर गिरफ़्तारी की तैयारी की जा रही है. पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें