Udham Singh Nagar NewsHighlight

पुलिस ने किए 70 लाख के खोए फोन बरामद, वापस पाकर मालिकों के चेहरे खिले

उधमसिंह नगर पुलिस ने जिले के विभिन थाना क्षेत्रों में खोए और चोरी हुए 500 मोबाइल फोनों को बरामद करने में सफलता हासिल की है। इन मोबाइल की कीमत करीब 70 लाख बताई जा रही है। फोन खो जाने की गुमशुदगी जिले भर के विभिन्न थाना व कोतवाली में लोगों ने दर्ज करवाई हुई थी।

पुलिस ने किए 70 लाख के खोए फोन बरामद

उधमसिंह नगर में पिछले एक साल में सैकड़ों लोगों ने विभिन्न थानों में अपने फोन की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिसके बाद एसओजी टीम ने गुम हुए मोबाइलों को सर्विलांस पर लगाया था। बाद में एसओजी की टीम ने राजस्थान, जम्मू कश्मीर, रामपुर, पीलीभीत, बरेली, मुरादाबाद, कासगंज सहित अनेक स्थानों से 500 मोबाइल बरामद किए थे।

फोन वापस पाकर मालिकों के चेहरे खिले

सोमवार को एसएसपी डॉ मंजूनाथ टी सी ने बरामद हुए मोबाइल फोनों को संबंधित मोबाइल धारकों को सौंप दिए गए हैं। अपने फोन वापस पाकर सभी के चेहरों में मुस्कान आ गई। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने करीब 70 लाख रुपए के फोन अब तक बरामद कर लिए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें