National : फार्महाउस में पुलिस की छापेमारी, दारु पार्टी करते पकड़े गए 43 लड़के-लड़कियां - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

फार्महाउस में पुलिस की छापेमारी, दारु पार्टी करते पकड़े गए 43 लड़के-लड़कियां

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
Breakinh uttarakhand news

Breakinh uttarakhand newsफरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर एक फार्महाउस में दारू पार्टी चल रही थी तभी गुरुग्राम पुलिस को मिली सूचना के बाद शनिवार सुबह तीन बजे पुलिस की टीम ने फार्महाउस में छापामारी कर दी। पुलिस ने वहां से 34 लड़के और 9 लड़कियों को नशे की हालत में हिरासत में लिया। हालांकि, सभी 43 लोगों को वार्निंग देकर छोड़ दिया गया। जबकि बिना अनुमति के पार्टी करने वाले छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने डीएलएफ फेज-1 थाने में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

डीसीपी ईस्ट चंद्रमोहन ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बंधवाड़ी गांव के पास मन्नत पार्क पूल साइड  में रेव पार्टी चल रही है।। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुच कर रेड की। इस दौरान पुलिस को पार्टी में कोई भी नशीली चीज नहीं मिली। सभी लोगों को 1000 के कूपन पर बुलाया गया था। अभी मामले की जांच चल रही है

Share This Article