Haridwar News

पूरी की पूरी पुलिस चौकी सस्पेंड!, CM Dhami का बड़ा एक्शन

Police Outpost Suspended In Illegal Mining Haridwar News: उत्तराखंड में कानून व्यवस्था को लेकर धामी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई की गई है। अवैध खनन से संबंधित एक ऑडियो सामने आने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी(CM Dhami) ने बड़ा एक्शन लिया। सीएम धामी के निर्देश पर हरिद्वार की इकबालपुर पुलिस चौकी में तैनात पूरे स्टाफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

अवैध खनन से जुड़े मामले में पूरी की पूरी चौकी ही निलंबित! Police Outpost Suspended In Illegal Mining

मिली जानकारी के अनुसार इकबालपुर इलाके में अवैध खनन से जुड़े मामले में पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई गए। इसी को लेकर अब कार्रवाई की गई है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने चौकी प्रभारी समेत पूरी चौके के सारे छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। साथ ही इस मामले की विस्तृत जांच एसपी देहात को सौंप दी गई।

निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों के नाम

निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में उपनिरीक्षक नवीन सिंह चौहान (चौकी प्रभारी इकबालपुर), हेड कांस्टेबल विरेन्द्र शर्मा, हेड कांस्टेबल हरेन्द्र, कांस्टेबल विपिन कुमार, कांस्टेबल देवेश सिंह तथा कांस्टेबल प्रदीप शामिल हैं।

सीएम धामी का भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा एक्शन

सीएम धामी ने स्पष्ट कहा है कि राज्य में अवैध खनन, भ्रष्टाचार या किसी भी प्रकार की अनियमितता को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी जिन अधिकारियों पर है, यदि वही अपने कर्तव्यों में लापरवाही या अनुचित गतिविधियों में संलिप्त पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच सुनिश्चित की जाए और दोषी पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें