ऋषिकेश। उत्तराखंड पुलिस की पहचान आम तौर पर मित्र पुलिस की है। आमतौर पर उत्तराखंड के नागरिकों के साथ पुलिसकर्मियों के जरिए गुंडागर्दी और मारपीट की घटनाओं की कोई खबर नहीं ही आती है लेकिन ऋषिकेश के दो पुलिसकर्मियों ने पूरी उत्तराखंड पुलिस की इस छवि को कलंकित कर दिया है।
दरअसल ऋषिकेश में दो पुलिस कर्मी कांस्टेबल संजय सेजवाल और कांस्टेबर नीरज गश्त पर निकले थे। इस दौरान पुलिसकर्मियों को एक शख्स बिना मास्क लगाए हुए दिख गया। बस फिर क्या था। पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया और उसे पीटना शुरु कर दिया। दो में से एक पुलिसकर्मी ने शख्स को मारते हुए जमीन पर गिरा देता है। इस दौरान एक व्यक्ति इन दोनों पुलिसकर्मियों की वीडियो बनाता रहा। वीडियो बनाया जाना देखकर मारपीट कर रहे पुलिसकर्मी को और गुस्सा आ गया। उसने वीडियो बना रहे व्यक्ति को अपशब्द बोलना शुरु कर दिया। इसके साथ ही उस व्यक्ति को मारा भी।
कुछ ही देर में ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। लोगबाग पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाने लगे। खुद मुख्यमंत्री की उस सलाह पर सवाल खड़ा हो गया जिसमें वो मास्क न होने पर जुर्माना के साथ ही मास्क भी उपलब्ध कराया जाए।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद आला पुलिस अधिकारियों तक बात पहुंची। इसके बाद डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने तुरंत एक्शन लिया। डीआईजी ने दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की संस्तुति कर दी।
I appreciate dig but this type police man never friends people