Dehradun NewsBig News

सर्विस सेंटर में लूट के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में हुआ घायल

देहरादून पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई है. जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हुआ है. जबकि दूसरे को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. साथ ही तीसरा आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया. बता दें तीनों आरोपियों ने रायपुर सर्विस सेंटर में लूट की वारदात को अंजाम दिया था.

सर्विस सेंटर में लूट के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़

पुलिस के अनुसार रानीपोखरी थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार आरोपियों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया. जिसके बाद आरोपी चेकिंग बैरियर पर ना रुककर जंगल की ओर भागने लगे. जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई. जबकि दूसरे आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है.

पुलिस ने की चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

घायल को इलाज के लिए जॉलीग्रांट हॉस्पिटल लाया गया है. मुठभेड़ के दौरान बदमाश से चोरी की मोटरसाइकिल और एक देसी तमंचा समेत 4 जिंदा और 2 खोखा कारतूस बरामद हुए हैं. मुठभेड़ की सूचना मिलते ही उच्चाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली. बता दें घायल आरोपी 11 मार्च को जन सेवा केंद्र में हुई लूट की घटना में शामिल था.

बदमाशों का विवरण

  • साहिल (22) पुत्र यूनुस निवासी बिजनौर
  • कामिल (50) पुत्र कयूम निवासी बिजनौर

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें