highlightUdham Singh Nagar

उत्तराखंड में यहां पुलिस ने किया अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। गदरपुर पुलिस ने अवैध हथियार फैक्ट्री पर्दाफाश किया है। इसके साथ ही एक को गिरफ्तार किया है। जबकि दो आरोपी फरार हैं।

पुलिस ने किया अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़

उधम सिंह नगर जिले की गदरपुर पुलिस ने अवैध हथियार फैक्ट्री का किया भंडाफोड़ किया है। मिली जानकारी के मुताबिक अवैध हथियार फैक्ट्री उधम सिंह नगर जिले के आर्य नगर गांव में चल रही थी। एसएसपी उधम सिंह नगर मंजूनाथ टीसी ने बताया कि मुखबिर की सूचना मिली थी कि एक अवैध हथियार फैक्ट्री जंगल में चल रही है सूचना सही पाए जाने के बाद गदरपुर पुलिस ने तीन टीमें बनाई और आर्य नगर गांव के जंगलों में छापेमारी की।

केला खेड़ा थाने का रहने वाला है आरोपी

पुलिस ने एक व्यक्ति को मौके से पकड़ा है जबकि दो लोग फरार चल रहे हैं। वहीं एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि मेहर सिंह पुत्र जीवन सिंह निवासी केला खेड़ा थाना का रहने वाला है। इसके साथ ही मौके से अवैध रूप से भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही हथियार भी बरामद किए गए हैं।

तीन लोग मिलकर बनाते थे अवैध हथियार

गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि उसका पुत्र महेंद्र और उसका एक रिश्तेदार दर्शन सिंह तीन लोग मिलकर अवैध हथियार फैक्ट्री चलाते थे। इनको बेचने का काम रामपुर, रुद्रपुर, किच्छा, हल्द्वानी, बाजपुर और कलाठूंगी में किया जाता था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी पर पूर्व में भी 14 मुकदमे दर्ज हैं। उनके पास से कल 11 असले कारतूस और उपकरण बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही चार 315 बोर के तमंचे वा 12 बोर एक देसी रिवाल्वर 32 बोर और दो देसी बंदूक 12 बोर 8 जिंदा कारतूस 315 बोर चार कारतूस 12 बोर के जिंदा बरामद किए गए हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button