Dehradun : यहां तस्वीरों में दिखी पीएम मोदी की जीवन यात्रा, अनोखे अंदाज में मनाया जन्मदिन - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

यहां तस्वीरों में दिखी पीएम मोदी की जीवन यात्रा, अनोखे अंदाज में मनाया जन्मदिन

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
Devbhoomi khabr

Devbhoomi khabrदेहरादून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया। वहीं, उत्तराखंड में भी पीएम के जन्मदिन को बीजेपी के कार्यकर्ता सेवा सप्ताह के रूप में खास अंदाज में मना रहे हैं। बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में पीएम के जन्मदिन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट भी शामिल हुए।

बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में प्रधानमंत्री के जीवन वृत की प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें पीएम के संघर्षों और आज इस मुकाम पर पहुंचने को दर्शाया गया है। इसके साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को पीएम मोदी से जुड़ी एक लघु फ़िल्म भी दिखाई गई। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सांसद अजय भट्ट ने प्रदर्शनी का उद्दघाटन किया। इस कार्यक्रम में सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, प्रदेश के कई मंत्री और बीजेपी विधायक भी शामिल रहे। पीएम के जन्मदिन पर सेवा सप्ताह के तहत बीजेपी तमाम आयोजन कर रही है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी दृढ़ इच्छाशक्ति एवं विशाल व्यक्तित्व के धनी हैं। अपनी विशिष्ट कार्यशैली की वजह से प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष ख्याति प्राप्त की है। सीएम में कहा कि नए भारत के निर्माण के लिए पीएम के प्रयास निश्चित रूप से सफल होंगे। दुनिया में आज भारत को जो पहचान मिली है, छवि बनी है, उसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री को ही जाता है। उनके नेतृत्व में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना भी साकार हो रहा है। मुख्यमंत्री ने भगवान बद्री विशाल तथा केदारनाथ जी से पीएम मोदी के दीर्घ जीवन की कामना की। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मना रहे हैं।

Share This Article