NationalHighlight

भूटान से सीधा अस्पताल पहुंचे PM Modi, दिल्ली ब्लास्ट के पीड़ितों से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi) लाल किले के पास हुए बम धमाके में घायल लोगों से मिलने पहुंचे। बता दें कि भूटान दौरे के बाद सीधा पीएम मोदी दिल्ली स्थित लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल पहुंचे। पीड़ितों से मिलने के बाद वो एक अहम सुरक्षा बैठक में हिस्सा लेंगे।

PM Modi ने दिल्ली ब्लास्ट के पीड़ितों से की मुलाकात

नरेंद्र मोदी आज यानी 12 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान दौरे से वापस भारत लौटे। इसके तुरंत बाद ही वो एयरपोर्ट से सीधे एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे। जहां पर उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “दिल्ली में हुए बम विस्फोट में घायल हुए लोगों से मिलने एलएनजेपी अस्पताल गया। सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

धमाके में 12 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास 10 नवंबर को हुए धमाके में अब तक 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। तो वहीं 20 से ज्यादा लोग अभी भी घायल हैं, जिनका इलाज लोक नायक जयप्रकाश (LNJP) अस्पताल में चल रहा हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें