UttarakhandBig News

उत्तराखंड आएंगे PM Modi, आपदा प्रभावित इलाकों का करेंगे मुआयना

उत्तराखंड में हालिया आपदाओं से हालात बिगड़ने के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi Uttarakhand Visit) का राज्य दौरा तय माना जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी प्रदेश के आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा कर सकते हैं।

उत्तराखंड दौरे पर आएंगे PM Modi

जानकारी यह भी है कि प्रधानमंत्री खुद हवाई सर्वेक्षण कर नुकसान का आकलन करेंगे। प्रदेश में आपदाओं से अब तक लगभग 5700 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार आपदाओं की अपडेट को लेकर पीएम मोदी के संपर्क में बने हुए हैं।

8 सितम्बर को आपदा प्रभावित जिलों का दौरा करेगी केंद्र की टीम

आपदा राहत और पुनर्वास कार्यों को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र से विशेष आर्थिक पैकेज की मांग की है और गृह मंत्रालय को विस्तृत रिपोर्ट भेज दी गई है। इधर, सोमवार को केंद्र की एक उच्चस्तरीय टीम भी उत्तराखंड पहुंचेगी और प्रभावित जिलों का दौरा कर स्थिति का जायजा लेगी।

ये भी पढ़ें: केंद्र की टीम करेगी आपदा क्षेत्रों का जायज़ा, प्रभावित परिवारों को राहत देने की तैयारी

राज्य को राहत और पुनर्निर्माण के लिए मिलेगी मदद

माना जा रहा है कि केंद्र सरकार की टीम की रिपोर्ट के बाद पीएम मोदी का उत्तराखंड का कार्यक्रम और स्पष्ट हो जाएगा। प्रदेश सरकार को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री के दौरे के बाद राज्य को राहत और पुनर्निर्माण के लिए बड़े पैमाने पर मदद मिल सकेगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें