Big NewsUttarakhand

PM Modi Uttarakhand Visit: राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी करेंगे सैन्य धाम का उद्घाटन

PM Modi Uttarakhand Visit: उत्तराखंड का पांचवां धाम, सैन्यधाम, अब बनकर तैयार हो गया है। राज्य के शहीद सैनिकों को समर्पित इस सैन्यधाम का उद्घाटन 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

चारों धामों की तरह जनभावनाओं से जुड़ेगा सैन्य धाम: मंत्री

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के विजन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट के पूरा होने के साथ ही लंबा इंतजार खत्म हो गया है। राज्य के शहीद सैनिकों और उनके परिवारों को समर्पित यह सैन्य धाम चारों धामों की तरह जनभावनाओं से जुड़ेगा।

पीएम मोदी ने 2019 में की थी सैन्य धाम के निर्माण की घोषणा

गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में सैन्यधाम के निर्माण की घोषणा की थी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिसंबर 2021 में इस धाम की आधारशिला रखी और उसके बाद 200 शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस : पीएम मोदी ने उत्तराखंड वासियों से की नौ अपील, वीडियो संदेश की प्रमुख बातें पढ़ें यहां

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें