Dehradun NewsBig News

PM Modi Uttarakhand News: डाटकाली पहुंचे पीएम, मां काली की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

PM Modi Uttarakhand News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डाटकाली मंदिर पहुंच गए हैं। मंदिर में पीएम मोदी ने मां काली की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया। साथ ही वहां मौजूद बच्चे से भजन भी सुना। बता दें पीएम मोदी के साथ योगी आदित्यनाथ भी मौजूद है। पूजा-अर्चना करने के बाद पीएम मोदी रोड शो के लिए रवाना हो गए हैं।

पहली बार देहरादून में 12 किमी लंबा रोड शो कर रहे PM

बता दें ऐसा पहली बार है जब प्रधानमंत्री मोदी राजधानी देहरादून में 12 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे। पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए देवभूमि में जन-उत्साह का सैलाब देखने को मिला। हजारों लोगों ने मानव श्रृंखला बना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया।साथ ही हाथ हिलाकर पीएम का स्वागत किया।

गढ़ीकैंट में जनसभा को करेंगे संबोधित

कुछ ही देर में प्रधानमंत्री मोदी गढ़ीकैंट कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने वाले हैं। जिसके बाद वे वहां मौजूद जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पहले ही कार्यक्रम स्थल महिंद्रा ग्राउंड पहुंच चुके हैं। उनके साथ मंच पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, खजान दास, राम सिंह कैड़ा, सौरभ बहुगुणा, रेखा आर्य, गणेश जोशी, प्रदीप बत्रा, भरत चौधरी, धन सिंह रावत भी मौजूद है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें