NationalHighlight

चीन जाएंगे PM Modi, SCO समिट में होंगे शामिल

PM Modi to visit china for sco summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही चीन का दौरा करने वाले है। इसी महीने चीन में होने वाली शंघाई सहयोग संगठन(SCO) शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए पीएम मोदी चाइना जाएंगे। बता दें कि साल 2019 के बाद पहली बार पीएम चीन का दौरा करेंगे।

साल 2019 के बाद पहली बार पीएम करेंगे चीन का दौरा PM Modi to visit china for SCO summit

साल 2020 में पूर्वी लद्दाख के गलवान में दोनों ही देशों की सेनाओं की बीच झड़प हुई थी। जिसके बाद से ही पड़ोसी देश के साथ तनावपूर्ण स्थिति थी। कहा जा रहा है कि ये यात्रा भारत और चीन की ओर से द्विपक्षीय संबंधों की बेहतरी को मद्देनजर रखकर की जा रही है।

कब है चीन में आयोजित एससीओ सम्मीट?

बता दें कि 31 अगस्त और 1 सितंबर को चीन में एससीओ शिखर सम्मेलन सम्मीट का आयोजन किया जाना है। पिछली बार अक्टूबर 2024 में पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग मिले थे। दोनों की मुलाकात रूस में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी।

चीन विदेश मंत्रालय की माने तो इस सम्मेलन में 20 से ज्यादा देशों के नेता और 10 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख शामिल होंगे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें