National

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इन चार देशों का दौरा करेंगे PM Modi!, इस लिए अहम है यात्रा

PM Modi To Visit 4 EU Nations: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेशी दौरे में जाने वाले हैं। अगले महीने यूरोप के चार देशों की यात्रा पर पीएम मोदी जा सकते हैं। कहा जा रहा है कि ये दौरा 15 से 20 मई के बीच होगा। रिपोर्ट्स की माने तो सबसे पहले वो नार्वे (Norway) जाएंगे। नार्वे में वो भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन का हिस्सा भी होंगे। जिसके बाद स्वीडन(sweden), नीदरलैंड्स (netherlands) और इटली(italy) की यात्रा करेंगे।

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इन चार देशों का दौरा करेंगे PM Modi

दरअसल हाल ही में , भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) का ऐलान हुआ था। इस समझौते के बाद पीएम मोदी पहली बार युरोप की यात्रा करेंगे। उनकी इस यात्रा पर सभी की नजर रहने वाली है। इसी साल जनवरी में EU और भारत के बीच एफटीए समझौता करीब 18 साल बाद हुआ। हालांकि पीएम के इस दौरे को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

क्यों अहम मानी जा रहा पीएम का ये दौरा?

दरअसल पीएम का ये दौरान कई मायनों में खास होने वाला है। ये यात्रा ऐसे समय पर हो रही है जब ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव के कारण दुनियाभर में अनिश्चितताएं बढ़ गई है। इसका असर अहम रूट होर्मुज स्ट्रेट पर भी पड़ा है। इसी कारण क्रूड की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली। जिससे अधिकांश देशों में गंभीर उर्जा संकट पैदा होने की स्थिति बनी है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें