
PM Modi In Epstein Files: शुक्रवार को एपस्टीन फाइल्स के नए दस्तावेज रिलीज किए गए। एक-एक कर इन फाइल्स से जुड़ी तस्वीरें, वीडियोज और कहानियां खुलकर सामने आ रही है। सबसे हैरानी की बात तो ये है कि इन फाइल्स में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का भी जिक्र है। पीएम मोदी का नाम इन फाइलों में आने से सोशल मीडिया पर मानो सनसनी फैल गई। चलिए जानते है कि पीएम मोदी का नाम कैसे और क्यों आ रहा है।
शर्मनाक!, एपस्टीन फाइल्स में पीएम मोदी का नाम PM Modi In Epstein Files
दरअसल एपस्टीन फाइल्स के नए दस्तावेज में जिक्र है कि पीएम मोदी ने कुख्यात यौन शोषण अपराधी जैफरी एपस्टीन से सलाह ली थी। इस मुद्दे को तो विपक्षी दलों ने शनिवार शाम को उठाया भी और इसे राष्ट्रीय शर्म बताया।
ये भी पढ़ें:- Epstein Files Release: लाखों तस्वीरें, 2000+Video… नई फाइल्स जारी, ट्रंप की फाइलें अचानक गायब

जानें क्यों आ रहा PM Modi का नाम?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने शुक्रवार को दावा किया कि इन फेमस दस्तावेजों में पीएम मोदी का जिक्र है। खेड़ा ने बताया कि एपस्टीन ने लिखा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी ‘सलाह’ ली। साथ ही वो इसराइल में ‘नाचे और गाए’ भी, जो कि अमेरिकी राष्ट्रपति के फायदे के लिए था। इसके साथ ही उन्होंने आगे ‘IT WORKED!’ शब्द भी लिखा।

एपस्टीन फाइल्स के दस्तावेज सार्वजनिक रूप से उपलब्ध
हालांकि जैसे ही पीएम मोदी का नाम इन फाइलों में होने की बात फैली तो कुछ घंटों बाद मोदी सरकार के विदेश मंत्रालय ने उसी देर शाम एक बयान जारी किया। जिसमें उन्होंने एपस्टीन फाइल्स में पीएम मोदी के नाम आने की बात को ही नकार दिया। बताते चलें कि एपस्टीन फाइल्स में मोदी से जुड़ा ये दस्तावेज सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है।
मोदी सरकार के विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “हमें तथाकथित एपस्टीन फाइलों से संबंधित एक ईमेल संदेश की रिपोर्ट मिली है। जिसमें प्रधानमंत्री और उनकी इसराइल यात्रा का जिक्र है। जुलाई 2017 में प्रधानमंत्री की इसराइल की आधिकारिक यात्रा के अलावा, ईमेल में बाकी सभी बातें एक दोषी अपराधी की तुच्छ बकवास मात्र हैं, जिन्हें पूरी तरह से नकारा जाना चाहिए।”
फिलहाल प्रधानमंत्री कार्यालय या भारतीय जनता पार्टी की तरफ से इन आरोपों पर कोई भी आधिकारिक तौर पर बयान सामने नहीं आया है। राजनीतिक गलियारों में ये विवाद गरमा सकता है।