प्याज खाते हैं…दिमाग नहीं’, चुनाव प्रचार के बीच झालमुड़ी खाने पहुंचे PM Modi, VIDEO

PM Modi Jhalmuri VIDEO: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कल पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार कर रहे है। ताबड़तोड़ रैलियों के बीच पीए मोदी का एक अनोखा अंदाज सामने आया। बंगाल में झाड़ग्राम में वो चुनावी रैली को संबोधित किया। हालांकि चॉपर की तरफ जाने से पहले पीएम अचानक एक झालमुड़ी की दुकान पर चले गए।
जहां उन्होंने 10 रुपए की झालमुड़ी खाई। पीएम मोदी ने खुद भी झालमुड़ी( Jhalmuri ) का आनंद लिया और वहां मौजूद बच्चों को भी खिलाया। इसी बीच झालमुड़ी वाले से पीएम मोदी की बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दुकानदार पूछता है, “आप प्याज खाते हैं..।” जिसके जवाब में पीएम कहते है कि, “हां, प्याज खाते हैं… दिमाग नहीं खाते बस।”
चुनाव प्रचार के बीच झालमुड़ी खाने पहुंचे पीएम मोदी PM Modi jhalmuri video
दरअसल पीएम मोदी और दुकानदार के बीच की इस बातचीत का वीडियो पीएम मोदी ने खुद एक्स पर शेयर किया है। जिसमें वो दुकान पर पहुंचकर कहते है कि, ” भाई हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ।” जिसके बाद पीएम झालमुड़ी का दाम पूछते है। इसपर दुकानदार पांच रूपए कहता है।
10 रुपए का नोट पीएम मोदी ने दुकानदार को दिया
पीएम कहते है अच्छे वाला कितने का है? दुकानदार कहता है 10-20 रुपए का। तो पीएम मोदी कहते है जो भी है बना दो। इसके बाद पीएम मोदी के लिए दुकानदार झालमुड़ी बनाने लगता है। पीएम मोदी अपनी जेब से 10 रुपए का नोट निकालते हैं। तो दुकानदार पीएम मोदी से पैसे लेने से पहले इंकार कर देता है। लेकिन पीएम के दोबारा कहने पर वो नोट ले लेता है।
प्याज खाते हैं…दिमाग नहीं…’- PM Modi
झालमुड़ी बनाते समय ही दुकानदार पूछता है, “सर प्याज खाते हैं?।” जिसपर पीएम कहते है, “प्याज खाते हैं, दिमाग नहीं खाते हैं बस।” ये सुनकर वहां मौजूद लोग हंसने लगते हैं। इसी की क्लीप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोग इस वीडियो को काफी प्यार दे रहे हैं।