इजरायल पहुंचे PM Modi, एयरपोर्ट पर नेतन्याहू ने किया भव्य स्वागत

PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल दौरे पर है। ऐसे में आज वो इजरायल पहुंच गए है। जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए इजरायल के पीएम नेतन्याहू मौजूद थे। दोनों पीएम ने एक दूसरे को गले लगाया।
PM Modi Israel Visit PM Modi का नेतन्याहू ने किया भव्य स्वागत
पीएम मोदी के स्वागत के लिए इजरायल के पीएम नेतन्याहू एयरपोर्ट पर मौजूद थे। नेतन्याहू ने अपनी पत्नी के साथ पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम को गले लगाकर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। बताते चलें कि नौ साल बाद वो इजरायल दौरे पर है।
दो दिन के इजरायल दौरे पर पीएम मोदी
बताते चलें कि पीएम मोदी दो दिन के इजरायल दौरे पर है। इस दौरान वो पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बात करेंगे। वो इजरायल की संसद क्नेसेट को संबोधित भी करेंगे। ऐसा करने वाले वो पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे।
इजरायल संसद को करेंगे संबोधित
इसके अलावा वो भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ बातचीत भी करेंगे। पीए मोदी इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग से भी मुलाकात करेंगे।पीएम का ये दौरा दोनों इजरायल और भारत के बीच बढ़ते संबंधों की नई दिशा माना जा रहा है।