UttarakhandBig News

14 अप्रैल को उत्तराखंड दौरे पर आएंगे PM Modi, सैन्य धाम का भी करेंगे उद्घाटन!

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को देहरादून आ रहे हैं। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का PM Modi उद्घाटन करेंगे। अब इसी के साथ चर्चा एक बार फिर सैन्य धाम की होने लगी है। सवाल उठ रहे है कि क्या पीएम मोदी इस बार सैन्य धाम का उद्घाटन करेंगे या फिर नहीं। क्योंकि अभी तक इस पर सस्पेंस बना हुआ है।

सैन्य धाम पर सस्पेंस बरकरार

दरअसल सैन्य धाम के उद्घाटन का इतंजार लंबा होता जा रहा है। उत्तराखंड राज्य गठन के 25 साल पूरे होने पर पिछले साल 9 नवंबर को उत्तराखंड रजत जयंती समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्य अतिथि के तौर पर कई घोषणाएं और योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उनके आने से पहले चर्चाएं थी कि पीएम मोदी उत्तराखंड में बने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट सैन्य धाम का लोकार्पण भी करेंगे।

हालांकि, ये चर्चाएं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के दावों के बाद ही शुरू हुई थी। लेकिन पीएम मोदी के उत्तराखंड पहुंचने के बाद भी सैन्य धाम का लोकार्पण नहीं हुआ। गणेश जोशी ने इसके पीछे का कारण लिफ्ट का काम पूरा नहीं होना बताया था। लेकिन लेकिन असल वजह वो शिकायत है जो पीएमओ तक पहुंची थी।

PMO तक पहुंची थी भ्रष्टाचार की शिकायत

दरअसल, देहरादून में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के विधानसभा क्षेत्र गुनियाल गांव में बन रहे सैन्य धाम उद्घाटन की चर्चाएं तेज हुईं, वैसे ही कई शिकायतें प्रधानमंत्री कार्यालय तक भी पहुंची। ये शिकायतें अधिवक्ता विकेश नेगी और पूर्व सैनिक मधुकांत ध्यानी ने पत्र लिखकर सैन्य धाम निर्माण में हुए भ्रष्टाचार को लेकर की थी।

ये भी पढ़ें: PM के ड्रीम प्रोजेक्ट सैन्य धाम के उद्घाटन से पहले मचा बवाल, शिकायतकर्ता ने PMO को लिखा पत्र

15 दिसंबर 2021 में रक्षा मंत्री ने राखी थी नींव

बता दें कि 15 दिसंबर 2021 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हाथों से देहरादून के गुनियाल गांव में सैन्य धाम की नींव रखी थी, जिसे अब बनते हुए 4-5 साल हो गए हैं। शुरुआत में इसे 2 साल के अंदर तैयार करने का दावा किया गया था, आलम यह है कि जो निर्माण 49 करोड़ रुपए के प्रस्तावित बजट के साथ शुरू हुआ था जो अब करीब 100 करोड़ तक पहुंच गया है। फिलहाल सैन्य धाम के उद्घाटन को लेकर सस्पेंस अबी भी बना हुआ है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें