International News

PM Modi से सवाल पूछना पड़ा भारी!, नॉर्वे की पत्रकार Helle Lyng का Insta, Facebook सस्पेंड

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi) नॉर्वे (Norway) दौरे पर थे। जहां नॉर्वे के प्रधानमंत्री के साथ जॉइंट मीडिया बातचीत के दौरान पीएम मोदी से एक पत्रकार ने सवाल करने की कोशिश की थी। हालांकि पीएम मोदी ने बिना कुछ कहे वहां से चले गए। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर इसकी क्लिप वायरल हो रही है। इसी बीच अब पीएम से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार Helle Lyng ने दावा किया कि उनका इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया हैं।

PM Modi से सवाल पूछना पड़ा भारी!

दरअसल नॉर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल करने वाली पत्रकार Helle Lyng ने दावा किया कि उनका मेटा ने फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड कर दिया हैं। एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने लिखा, “सस्पेंड होने से पहले वह पूरे दिन अपना इंस्टाग्राम अकाउंट एक्सेस नहीं कर पाई।” स्क्रीनशॉट शेयर कर उन्होंने आगे लिखा, “प्रेस की आज़ादी के लिए यह एक छोटा सा इनाम है, लेकिन मैंने पहले कभी ऐसा अनुभव नहीं किया।”

नॉर्वे की पत्रकार Helle Lyng का Insta, Facebook अकाउंट सस्पेंड

एक और पोस्ट में नॉर्वेजियन जर्नलिस्ट ने यूजर्स को बताया कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट सस्पेंड हो गए हैं। उन्होंने मेटा को टैग कर लिखा, “मैं ज्यादा से ज्यादा भारतीयों को जवाब देना चाहती थी, लेकिन अब मेरे जवाब देने में देर होगी. मुझे उम्मीद है कि मुझे मेरे अकाउंट वापस मिल जाएंगे।”

क्या है पूरा मामला?, जानें

दरअसल ये पूरा मामला तब शुरू हुआ जब नॉर्वे के प्रधानमंत्री और पीएम मोदी के बीच जॉइंट मीडिया बातचीत हो रही थी। उसी दौरान Helle Lyng ने जब पीएम मोदी बाहर को जा रहे थे तो सवाल करने की कोशिश की। पत्रकार ने कहा, “आप दुनिया के सबसे आजाद प्रेस से कुछ सवाल क्यों नहीं लेते?” यहीं वीडियो वायरल हो गई। हालांकि इसमें साफ नहीं है कि पीएम मोदी ने पत्रकार की बात सुनी या नहीं।

ग्लोबल प्रेस फ्रीडम रैंकिंग में भारत काफी पीछे

इसके बाद लिंग ने X पर भी एक पोस्ट किया। उन्होंने कहा, “उम्मीद नहीं थी कि पीएम मोदी उनके सवाल का जवाब देंगे। ग्लोबल प्रेस फ्रीडम रैंकिंग का ज़िक्र करते हुए, उन्होंने लिखा कि नॉर्वे वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स में टॉप पर है जबकि भारत 157वें नंबर पर है।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें