Dehradun NewsHighlight

9 नवम्बर को उत्तराखंड दौरे पर आएंगे PM, CM ने लिया तैयारियों का जायजा, दिए ये निर्देश

उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष साल होने के उपलक्ष्य में 9 नवम्बर को प्रदेशभर में भव्य रजत जयंती उत्सव का आयोजन किया जाएगा। मुख्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम देहरादून में स्थित फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (FRI) में आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

तैयारियों का जायजा लेने FRI पहुंचे सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को विधानसभा के विशेष सत्र में प्रतिभाग करने के बाद सीधे FRI पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। सीएम ने आयोजन स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, दर्शक दीर्घा, यातायात प्रबंधन, सांस्कृतिक मंच और स्वागत तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

सीएम धामी ने अधिकारियों को ये निर्देश

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य स्थापना दिवस का यह ऐतिहासिक अवसर गरिमामय और व्यवस्थित तरीके से मनाया जाए। सीएम ने कहा कि यह आयोजन उत्तराखण्ड की 25 साल की विकास यात्रा, संघर्ष और उपलब्धियों का प्रतीक है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें