Dehradun News

14 अप्रैल को देहरादून आएंगे PM Modi, तैयारियां तेज, सीएम धामी ने ली हाईलेवल मीटिंग

पीएम मोदी 14 अप्रैल को उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। जिसे लेकर शासन-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। मुख्यमंत्री ने शासकीय आवास पर उच्चस्तरीय बैठक ली। बैठक ने सीएम को अधिकारियों को समय पर तैयारियां करने के निर्देश दिए।

PM Modi के दौरे को लेकर सीएम धामी की बैठक

पीएम मोदी अपने दौर में दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का शुभारंभ करेंगे। सीएम ने बैठक में शुभारंभ कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम की रूपरेखा को आकर्षक और सुव्यवस्थित बनाया जाए।

कार्यक्रम में दिखे सांस्कृतिक विरासत की झलक: CM

सीएम धामी ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कार्यक्रम में उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकनृत्यों और संगीत की झलक भव्य रूप से दिखाई दे। साथ ही, कार्यक्रम से पूर्व प्रदेशभर में स्वच्छता अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें: PM Modi का उत्तराखंड दौरा तय, प्रदेशवासियों को देंगे बड़ी सौगात

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें