Big NewsUttarakhand

PM Modi Uttarakhand News: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, पीएम ने गढ़वाली में शुरू किया संबोधन

PM Modi Uttarakhand News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गढ़ी कैंट में स्थित महिंद्रा ग्राउंड में पहुंच गए हैं। कुछ ही देर में पीएम मोदी जनता को संबोधित करेंगे। पीएम को सुनने के लिए कार्यक्रम स्थल पर हजारों की भीड़ एकत्रित है।

सीएम धामी ने स्मृति चिन्ह देकर किया स्वागत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री मोदी का शॉल उढ़ाकर और नंदा देवी राजजात यात्रा का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। बता दें सीएम धामी के साथ-साथ मंच पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी उत्तराखंड के राज्यपाल, सभी कैबिनेट मंत्री और सांसद भी मौजूद है।

dehradun news
सीएम धामी ने शॉल उढ़ाकर स्मृति चिन्ह देकर किया स्वागत

विकास की गति को तेज़ करने के लिए तैयार है एक्सप्रेसवे: गडकरी

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अपने संबोधन में कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे एक ऐसा मार्ग है जो उत्तराखंड में विकास की गति को तेज़ करने के लिए तैयार है। इस संबंध में और अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इस एक्सप्रेसवे का निर्माण 12,000 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है और इसकी लंबाई 213 किलोमीटर है।

PM Modi ने किया दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन (Inauguration of Delhi-Dehradun Expressway) कर जनता को समर्पित कर दिया है। इसके उद्घाटन के बाद अब देहरादून से दिल्ली का सफर 6 घंटे से घटकर महज ढाई घंटे का हो गया है।

देरी से पहुंचने पर मांगी PM ने माफ़ी

PM Modi ने गढ़वाली में अपना संबोधन शुरू किया। पीएम ने जनसभा में पहुंचे लोगों से कार्यक्रम स्थल पर देरी से पहुंचने के लिए माफ़ी मांगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारी भीड़ को देखते हुए, गाड़ी को तेज़ रफ़्तार से चलाना संभव नहीं था। इसलिए, उन्होंने लोगों का अभिवादन करते हुए कार्यक्रम स्थल तक का सफ़र तय किया।

पीएम ने किया नंदा राजजात यात्रा का जिक्र

पीएम ने अपने संबोधन में नंदा राजजात यात्रा का भी जिक्र किया। पीएम मोदी ने अंत में कहा उत्तराखंड आना और फौज़ की बात ना करना अधूरा लगता है। पीएम ने कहा गढ़ी कैंट, शहीद जसवंत सिंह रावत के शौर्य को देश कभी भुला नहीं सकता। वन रैंक वन पेंशन के माध्यम से हमने करीब सवा लाख करोड़ खर्च किये। 70 साल और इससे अधिक के एक्स सर्विसमैन को दवाओं की होम डिलीवरी शुरू की है।

एक्सप्रेसवे के उद्घाटन से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

पीएम मोदी ने कहा आज जिस दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया है, वह एक विश्व-स्तरीय बुनियादी ढांचा परियोजना है, जो कनेक्टिविटी को और मज़बूत करेगी ओर अर्थव्यवस्था और पर्यटन को बढ़ावा देगी।

डाटकाली मंदिर में पीएम मोदी ने की पूजा-अर्चना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डाटकाली मंदिर पहुंच गए हैं। मंदिर में पीएम मोदी ने मां काली की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया। साथ ही वहां मौजूद बच्चे से भजन भी सुना। बता दें पीएम मोदी के साथ योगी आदित्यनाथ भी मौजूद है।

गढ़ीकैंट में जनसभा को करेंगे संबोधित

कुछ ही देर में प्रधानमंत्री मोदी गढ़ीकैंट कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने वाले हैं। जिसके बाद वे वहां मौजूद जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पहले ही कार्यक्रम स्थल महिंद्रा ग्राउंड पहुंच चुके हैं। उनके साथ मंच पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, खजान दास, राम सिंह कैड़ा, सौरभ बहुगुणा, रेखा आर्य, गणेश जोशी, प्रदीप बत्रा, भरत चौधरी, धन सिंह रावत भी मौजूद है।

ये भी पढ़ें: 4 साल में बदला उत्तराखंड: 2 लाख करोड़ की परियोजनाओं से विकास को मिली ऐतिहासिक गति

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें