Big NewsUttarakhand

PM Modi ने उत्तराखंड के लिए आपदा राहत पैकेज का किया ऐलान, मृतकों के परिवार को इतनी धनराशि

PM Modi Announce 1200 Crore relief Pakage For Uttarakhand: आज उत्तराखंड के दौरे पर पीएम मोदी देहरादून आए हुए है। जहां पर उन्होंने उत्तराखंड को बड़ी सौगात दी है। आपदा प्रभावित क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड को 1200 करोड़ रुपए का पैकेज दिया है। साथ ही आपदा में घायल और मृतकों के लिए धनराशि का भी ऐलान किया है।

pm modi in uttarakhand

PM Modi ने आपदा प्रभावित क्षेत्र के लिए 1200 करोड़ के पैकेज का किया ऐलान

पीएम मोदी ने उत्तराखंड को आपदा प्रभावित क्षेत्र के लिए 1200 करोड़ रुपए का पैकेज दिया है। इसके अलावा मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए की धनराशि देने का ऐलान किया है। साथ ही घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:- PM Modi in Uttarakhand: मौसम खराब होने की वजह से पीएम मोदी का हवाई सर्वे हुआ रद्द

pm modi in uttarakhand 1

इसके अलावा इस आपदा में जिन बच्चों ने माता-पिता को खो दिया हैं उनके लिए पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत मदद की जाएगी। इसके अलावा केंद्र सरकार ने ये आश्वासन भी दिया कि आपदा से प्रभावित इलाकों में इंफ्रास्ट्रक्चर को दोबारा से बनाया जाएगा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें