Big NewsUttarakhand

नए साल पर CM Dhami का तोहफा!, 12,856 परिवारों को मिलेगा अपना घर- PM Awas yojana

PM Awas yojana Uttarakhand News: नया साल उत्तराखंड के लिए खास होने वाला है। प्रदेश के लोगों को नई खुशिया मिलने वाली है। उत्तराखंड के 12,856 परिवारों को उनके सपनों का आशियाना मिलने जा रहा है।

उत्तराखंड आवास और नगर विकास प्राधिकरण (उडा) की ये तैयारी अपने अंतिम दौर पर है। 31 दिसंबर तक इसको पूरा करने का लक्ष्य है। 15 आवासीय परियोजनाएं परी होने पर लाभार्थियों तक पहुंचाई जाएगी।

नए साल पर CM Dhami का तोहफा!, 12,856 परिवारों को मिलेगा अपना घर PM Awas yojana Uttarakhand News

दरअसल प्रधानमंत्री आवास (शहरी) के अंतर्गत उत्तराखंड में 15 आवासीय परियोजनाओं का निर्माण अपने अंतिम चरण पर है। इसको लेकर खुद सीएम धामी विभागीय मंत्री होने के नाते परियोजनाओं पर लगातार नजर बनाए हुए है। माना जा रहा है कि 31 दिसंबर तक सभी प्रोजेक्ट पूरे हो सकते है।

पीएम आवास शहरी की 15 परियोजनाएं लगभग पूरी

बताते चलें कि नौ परियोजनाएं साल के शुरुआत में ही पूरी हो जाएंगी। आवासों के आवंटन को लेकर प्रमुख सचिव आवास आर मीनाक्षी सुंदरम ने भी निर्देश दिए हैं। लॉटरी से परियोजनाओं का आवंटन हो चुका है। जल्द ही कब्जा देने की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। आवंटन स्थानीय प्राधिकरण के माध्यम से किया जाएगा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें