Uttarakhand Chamoli NewsBig News

खेलकूद प्रतियोगिता से लौट रहे थे खिलाड़ी, अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन, आठ घायल

चमोली से हादसे की खबर सामने आ रही है। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता से लौट रहीं छात्राओं का वाहन अनयंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में छह छात्राओं समेत कुल आठ लोग घालय बताये जा रहे हैं।

चमोली में अनियंत्रित होकर खाई में गिरा खिलाड़ियों का वाहन

घटना बुधवार रात आठ बजे का है। जानकारी के अनुसार बुधवार को गोपेश्वर में जिला स्तरीय शरदकालीन कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। बुधवार को ही सभी प्रतियोगिताएं संपन्न होने के बाद टीमें वापस भी लौट गई। पोखरी से अलग-अलग आयु वर्ग में बालक-बालिकाओं की टीमें पहुंची हुई थी। सलना गांव से करीब दो किमी पहले चौलांडी गदेरे के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा।

तीन की हालत गंभीर

हादसा देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी पोखरी पहुंचाया। बताया जा रहा है चालक और दो छात्राओं को गंभीर चोट आई है। तीनों की हालत गंभीर देख हायर सेंटर श्रीनगर रेफर कर दिया है। जबकि अन्य घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें