Dehradun News

देहरादून के पॉम सिटी में पौधारोपण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को बढ़ाया जा रहा आगे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड में हरेला पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसके तहत पूरे प्रदेश में ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने की मुहिम चलाई जा रही है। जहां अलग-अलग विभागों को लाखों पेड़ लगाने का लक्ष्य दिया गया है। वहीं एनजीओ और समितियां भी मुख्यमंत्री की मुहिम को आगे बढ़ाने में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है।

देहरादून के पॉम सिटी में पौधारोपण

हाल ही में पीसीआरडब्लूए (PCRDWA) के सचिव अनिल गुप्ता के नेतृत्व में पॉम सिटी में एक पेड़ मां के नाम लगाने की मुहिम को आगे बढ़ाया गया। जिसमें संस्कृति सचिव सरिता नौटियाल और सदस्य लक्ष्मी अरोड़ा, कोषाध्यक्ष विवेक तिवारी, सहित तमाम पदाधिकारियों ने कई लोगों को एकत्रित कर बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया।

सीएम धामी की इस मुहीम में जनसहभागिता जरुरी

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मुहिम से न केवल पर्यावरण की रक्षा होगी, बल्कि मानव जाति को भी आने वाले दिनों में बड़ा फायदा होगा।अध्यक्ष एसएस तोमर और सचिव अनिल गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुहिम ‘एक पेड़ मां के नाम’ में जनसहभागिता बहुत जरूरी है। जिससे हमारा पर्यावरण सुरक्षित रह सकता है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें