TrendingHighlight

Planetary Parade 2025: 396 अरब साल बाद आसमान में दिखेगी अद्भुत खगोलीय घटना, एक लाइन में दिखेंगे सात ग्रह

आसमान में दिलचस्प खगोलीय घटनाएं हमेशा से लोगों को आकर्षित करती रही हैं। ऐसे में एस्ट्रोनॉमिकल इवेंट्स के शौकीनों के लिए एक अच्छी खबर है। आने वाले दिन बेहद खास होने वाले है क्योंकि इस दौरान सात ग्रह एक साथ एक लाइन में नजर आएंगे। ये सात ग्रह – शनि, बुध, नेपच्यून, शुक्र, यूरेनस, बृहस्पति और मंगल – एक अद्वितीय खगोलीय संयोग में (Planetary Parade 2025) एक साथ दिखाई देंगे। वैज्ञानिकों ने इस घटना को दुर्लभ ग्रह संयोग बताया हैं। जनवरी और फरवरी के महीनों में, आप इन ग्रहों को रात के समय अपनी नंगी आंखों से देख सकते हैं।

प्लैनेटरी अलाइनमेंट: ग्रहों का अद्भुत नजारा (Planetary Parade 2025)

एक ही समय में कुछ ग्रहों का एक ही लाइन में होना असामान्य नहीं है। लेकिन आसमान में सभी ग्रह एक सीध में आने की वजह से ये घटना दुर्लभ है। जब कभी पृथ्वी और अन्य ग्रह सूर्य की एक ही तरफ आ जाते हैं, तो ये एक सीधी रेखा में दिखाई देते हैं, जिसे प्लैनेटरी अलाइनमेंट कहते हैं।

21 जनवरी 2025 से इस अद्भुत घटना की शुरुआत होगी, जब सात में से छह ग्रह एक सीध में नजर आएंगे। इसे ही ग्रहों की परेड कहा जाता है। वैज्ञानिकों के अनुसार, यह खगोलीय घटना करीब 396 बिलियन साल में एक बार होती है। शुक्र, मंगल, बृहस्पति, और शनि को नंगी आंखों से देखा जा सकता है, जबकि नेपच्यून और यूरेनस को देखने के लिए दूरबीन की जरूरत पड़ेगी।

कब देख सकते हैं इस अद्भुत घटना को?

21 जनवरी की रात 8:30 बजे से इस खगोलीय घटना को भारत में देखा जा सकेगा। 28 फरवरी तक छह ग्रह एक सीध में होंगे, और इसके बाद 8 मार्च को सातों ग्रह एक साथ दिखाई देंगे। इस दौरान, बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति, नेपच्यून, यूरेनस और शनि एक लाइन में दिखेंगे। मार्च में सूर्यास्त के बाद ग्रहों को देखना सबसे अच्छा समय होगा।

ग्रहों का एक्लिप्टिक रेखा में संरेखण

अधिकतर ग्रह एक्लिप्टिक रेखा के साथ चलते हुए सूर्य का चक्कर लगाते हैं, और यह खगोलीय घटना इसी रेखा पर ग्रहों के संरेखण को दर्शाती है। इस साल दो बार यह घटना घटित होगी, जो खगोल विज्ञान के उत्साही लोगों के लिए एक दुर्लभ और रोमांचकारी अनुभव होगा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें