Pithoragarh NewsBig News

जम्मू-कश्मीर में शहीद हुआ पिथौरागढ़ का लाल, प्रदेश में दौड़ी शोक की लहर

उत्तराखंड के लिए एक बार फिर बुरी खबर सामने आई है. जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में स्थित पिथौरागढ़ जिले के बिण क्षेत्र के ट्रांजिट कैंप में तैनात कुमाऊं रेजीमेंट के जवान देवेंद्र सिंह बसेड़ा एक सड़क हादसे में शहीद हो गए.

जम्मू-कश्मीर में शहीद हुआ पिथौरागढ़ का लाल

घटना रविवार की है. जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में ड्यूटी में तैनात जवान देवेंद्र सिंह बसेड़ा की सड़क हादसे में मौत हो गई. जैसे ही यह दुखद सूचना उनके गांव पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जवान के पार्थिव शरीर का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी.

सात महीने के बेटे के सिर से उठा पिता का साया

मिली जानकारी के मुताबिक शहीद देवेंद्र सिंह हाल ही में छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर लौटे थे. दो साल पहले उनकी शादी हुई थी और उनका एक सात महीने का बेटा है, जो अब अपने पिता के प्यार से हमेशा के लिए वंचित रह गया है. उनकी मौत की खबर मिलने के बाद से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें