Pithoragarh NewsBig News

बेटा भगाकर लाया दोगुनी उम्र की महिला, नाराज पिता-भाइयों ने कर दी ये हैवानियत

पिथौरागढ़ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। यहां बेड़ीनाग में महिला के लापता होने का केस पुलिस ने स्लाव कर दिया है। दरअसल बेटा अपने से दोगुनी उम्र की महिला को भगाकर लाया था। ये बात पिता को रास नहीं आई।

ऐसे में उसने बेटे और चचेरे भाईयों के साथ मिलकर महिला की हत्या कर दी। जिसके बाद शव को रामगंगा नदी में फेंक दिया।पुलिस को आरोपियों की निशानदेही के बाद नदी किनारे महिला का बैग, दुपट्टा व अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बेटा भगाकर लाया दोगुनी उम्र की महिला

दरअसल ये पूरा मामला तीन महीने पुराना है। 19 सितंबर 2025 को बहादुर राम ने अपनी बहू सुनीता देवी (44) की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई। काफी वक्त तक कोई सुराग नहीं मिला। हालांकि बाद में जांच में सामने आया कि बागेश्वर जिले का 22 साल का विजय प्रसाद महिला को बहला-फुसलाकर शादी करने के इरादे से उसे अपने घर लाया था।

नाराज पिता ने कर दी महिला की हत्या

हालांकि विवाहित और बेटे की दोगुनी उम्र की महिला को विजय के पिता और परिवार वालों को रास नहीं आया। ऐसे में लड़के के पिता रमेश राम ने बेटे को समझा-बुझाकर अपने चचेरे भाईयों के साथ मिलकर महिला की हत्या कर दी।

चूंकि घटना को काफी समय हो गया है, ऐसे में SP रेखा यादव ने बताया कि महिला का शव मिलना मुश्किल है। हालांकि फिर भी शव की खोजबीन की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जहां उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें