पिथौरागढ: दुपहिया वाहन के दोनों सवारों के लिए हेलमेट अनिवार्य किए जाने को लेकर पुलिस महकमे ने जिला मुख्यालय में जागरूकता रैली का आयोजन किया। दुपहिया वाहन रैली का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक आरसी राजगुरू ने खुद दुपहिया वाहन चलाकर किया।
पुलिस लाइन से शुरू हुई रैली नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए जाजरदेवल थाना क्षेत्र तक पहुंची। दुपहिया वाहन में सवार पुलिस अधीक्षक आरसी राजगुरू ने दुपहिया वाहन के दोनों सवारों के लिए हेलमेट अनिवार्य किए जाने की जानकारी देते हुए कहा कि सुरक्षित सफर के लिए हेलमेट जरूरी है। उन्होंने कहा कि हेलमेट आईएसआई मार्क होना चाहिए। रैली में टीएसआई दरबान सिंह, अभिसूचना इकाई के प्रभारी महेश कांडपाल, चंदन सिंह सहित तमाम पुलिस कर्मी शामिल हुए।
अभियान का दिखा असर पिथौरागढ़
पुलिस के जागरूकता अभियान का गुरू वार को अच्छा असर दिखा। दुपहिया वाहन के दोनों सवार हेलमेट में दिखे। अधिकांश दुपहिया वाहन चालक अकेले ही वाहन चलाते दिखे। लिफ्ट मांगने वालों को दुपहिया वाहन चालकों ने इंकार कर दिया। इसके चलते अस्पताल आदि जाने वाले कई जरूरतमंद परेशान भी दिखे।