UttarakhandBig NewsPithoragarh

पिथौरागढ़: चीन सीमा के पास लौखुंग नाले में टूटा ग्लेशियर, ग्रामीण और पर्यटकों के फंसे होने की सूचना

पिथौरागढ़ जनपद के दारमा घाटी के चीन सीमा से सटे ग्राम बालिंग और दुग्तू के बीच रविवार को लौखुंग नाले में ग्लेशियर टूट गया। जिसके कारण सड़क बंद हो गई। सड़क के बंद होने से दर्जनों ग्रामीण और पर्यटक फंसे होने की सूचना मिल रही है।

लोगों ने भाग कर बचाई जान

बता दें प्रसिद्ध पंचाचूली में पर्यटक फंसे हुए है। हालांकि अभी तक कोई जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है। जानकारी के अनुसार एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया की सात लोग गांव की तरफ जा रहे थे। इस दौरान अचानक ऊपरी लौखुंग नाले में ग्लेशियर टूटने लगा।

ग्लेशियर टूटता देख अफरा- तफरी मच गई। जैसे कैसे लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। वहां से गुजर रहे एक वाहन स्वामी ने बताया की ग्लेशियर 20 मीटर के एरिया में आया है। घटना की सूचना अधिकारियों को दे दी गई है। घटना की सूचना पाकर सीपीडब्ल्यूडी के एई अनील सिंह बनग्याल ने कहा की मौसम सही होने के बाद बर्फ हटाने का कार्य किया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button